Independence Day of India: 15 August 2021

Independence Day of India:happy 15 August 2021 



कई वर्षों तक अंग्रेज़ों के द्वारा गुलामी झेलने के बाद १५ अगस्त १९४७ को हमारा देश आज़ाद हुआ था। अंग्रेज़ों के अत्याचार सहने के बाद कितने ही सेनानियों ने बलिदान दिया। तब जाकर कहीं हमे आज़ादी मिली। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले से राष्ट्रीय झंडा फहराते और उन सभी सेनानियों को याद करते हैं।




यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर वर्ष आजादी की सालगिरह पर स्कूलों, कॉलेजों, दफ्तरों आदि में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जहां देशभक्ति के गीत बजाए जाते हैं और लोग भाषण देते हैं। कोरोना की वजह से अधिकांश जगहों पर यह कार्यक्रम ऑनलाइन होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक छोटा और आसान सा भाषण देकर लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं- 




आज हम जश्न मना रहे हैं, खुले में सांस ले रहे हैं, आजाद घूम रहे हैं, लेकिन एक समय था जब लोग आजादी पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। अंग्रेजों ने भारतीयों पर बहुत अत्याचार किया था और लोग उसे सहन कर रहे थे। लेकिन हमारे देश में ऐसे-ऐसे अनमोल हिरे जन्मे जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया। लेकिन यहां जो सबसे ध्यान देने वाली बात ये है कि ऐसा नहीं है कि उनके परिवार नहीं थे। लेकिन उन्होंने अपने परिवार के बारे में नहीं बल्कि पूरे देश के परिवार के बारे में सोचा और बस आजादी के लिए जंग लड़ने निकल गए। लेकिन सिर पर कफन बांध कर भारत माता को आजाद कराने की जंग में अनेक कष्ट सहने पड़े। उन स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही भारत आजाद हुआ और उन महान व्यक्तियों के बलिदान की वजह से ही हम सब मिलकर 15 August को भारत का 72वा Independence Day मना रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने