क्या है 'ग्रीन टी'? और आम चाय से ये अलग कैसे है?
हमारे देश में अधिकतर लोग चाय से ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं और अगर चाय के विकल्प की बात की जाए तो ग्रीन टी का नाम सबसे पहले आता है। ग्रीन टी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं।
इसका सेवन कई तरह के खतरनाक रोगों से सुरक्षा देता है। ये पाचन, मानसिक सेहत, घाव को भरने के अलावा और भी बहुत कुछ में इस्तेमाल किया जाता था। यह हमारे शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखने का काम करता है।
ग्रीन टी को हर्बल चाय के नाम से भी जाना जाता है.. ग्रीन टी को सामान्य चाय की तरह सुखाया नहीं जाता है, केमेलिया साईनेसिन्स नामक एक पौधा होता है जो मूल चाय की पत्ती की प्रजाति से अलग होता है उसको खुले मे हल्का सुखाया जाता है फिर पैक कर दिया जाता है.. हलके गरम पानी मे बिना चीनी ओर शक़्कर के डालकर पी लिया जाता है..
आजकल ग्रीन टी के ओर भी कई रूप सामने आ रहे है जिसमे विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों को मिलाया जाता है एवं उनको पैक करके प्रयोग के लिए भेज दिया जाता है जो प्राचीन आयर्वेदिक काढ़ा का ही ाआधुनिक रूप माना जा सकता है

